आज हमारी इस छोटी सी पोस्ट में हम बहुत बड़े टॉपिक पर बात करने जा रहे हैं | आज का हमारा विषय हैं हार्डडिस्क | क्या आप जानते हैं कि हार्डडिस्क क्या हैं, इसका क्या कार्य हैं? अगर नहीं तो चिंता की कोई बात नहीं आज हम इस विषय पर आपको पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे |
हार्डडिस्क क्या हैं, इसका क्या कार्य हैं?
हार्डडिस्क कंप्यूटर का एक अति महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, बिना हार्डडिस्क कंप्यूटर की किसी काम का नहीं होता| आप जब भी कंप्यूटर खरीदने जायेंगे या कंप्यूटर की जानकारी लेंगे तो आपको RAM और Harddisk इन दो के बारे में सबसे पहले पूछा जायेगा तो आपको इसकी जानकारी होना चाहियें | आइये जानते हैं क्या हैं हार्डडिस्क और इसके क्या कार्य हैं | हार्डडिस्क क्या हैं, इसका क्या कार्य हैं?
हार्डडिस्क क्या है ? What is hard disk in Hindi
हार्डडिस्क जिसे HDD के नाम से भी जानते हैं वह एक ऐसा हार्डवेयर हैं जहाँ हम हमारा किसी भी तरह का डाटा सुरक्षित रख सकते हैं | जैसे आपने कंप्यूटर में कोई मूवी डाउनलोड की अब वह डाउनलोड होने के बाद आपके कंप्यूटर में कहीं तो सेव होती | जहाँ वह मूवी सेव होगी वही हार्डडिस्क हैं | इसका सीधा सा मतलब हैं कि हार्डडिस्क आपके हर तरह के डाटा को हमेशा के लिए सेव करके रखने के लिए होती हैं जब तक आप उसे डिलीट नहीं करते |
हार्डडिस्क कितने प्रकार की होती है ?
हार्डडिस्क मुख्यतः 2 प्रकार की होती हैं |
- HDD
- SSD
HDD : यह एक प्रकार की physical drive होती हैं जो कि इसके अन्दर ठीक उसी तरह डाटा सेव होता है जैसे किसी CD को write करते वक्त होता हैं | इसमें डाटा सेव या कॉपी होते वक्त एक drive 7200 rpm की स्पीड घुमती है जो हार्डडिस्क पर निर्भर करता हैं जो कम या ज्यादा हो सकता हैं | इस तरह की ड्राइव हमारे कंप्यूटर या लैपटॉप में लगी होती हैं |
SSD : SSD यानि Solid State Drive भी एक हार्डडिस्क ही हैं बस फर्क इतना है कि यह किसी डाटा को physically कॉपी या स्टोर नहीं करती जबकि इसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती हैं जिससे यह HDD की तुलना में कम पॉवर में एवं बहुत तेजी से कार्य करती हैं | इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह काफी छोटे आकार की होती हैं इसी कारण आजकल MacBook एवं कुछ laptop में यह use की जाती हैं |
एक्सटर्नल हार्डडिस्क क्या है? external harddisk kya hai
external हार्डडिस्क एक छोटी सी हार्डडिस्क होती हैं जो कि usb के द्वारा हमारे कंप्यूटर में ठीक वैसे ही कनेक्ट हो जाती हैं जैसे हम किसी pendrive को कनेक्ट करते हैं | Pendrive की क्षमता 4GB , 8GB या अधिकतम 128 GB तक होती हैं किन्तु एक external हार्डडिस्क की क्षमता काफी ज्यादा हो सकती है जो TB में होती हैं |
जब हमे काफी सारा डाटा हमारे कंप्यूटर में ना रख कर एक अलग ड्राइव में रखना हो तो उसके लिए external हार्डडिस्क सही होती हैं इसे हम कही भी आसानी से ले जा सकते हैं और किसी भी कंप्यूटर में जोड़ सकते हैं
रेम और हार्डडिस्क में क्या अंतर हैं ?
यह एक बहुत ही आम सवाल हैं जो कि कंप्यूटर खरीदते वक्त बहुत से लोग जानना चाहते हैं | Ram और harddisk दोनों में ही डाटा सेव होता हैं किन्तु जो डाटा हार्डडिस्क में सेव होता हैं वह परमानेंट तब तक सेव रहता है जब तक हम उसे डिलीट नहीं कर देते | किन्तु रेम में ऐसा नहीं होता |
रेम जिसकी मेमोरी काफी छोटी होती हैं जो कि अधिकतर 8 GB है फ़िलहाल में उसमे सिर्फ 8 GB तक का डाटा आ सकता हैं लेकिन उसमें हम कोई डाटा सेव नहीं कर सकते | जब हम कोई सॉफ्टवेर पर काम कर रहे होते हैं तो वह software चलने के लिए जितनी जगह लगती हैं वह रेम उसे उपलब्ध कराती हैं | और कंप्यूटर बंद होने पर फिर से रेम खाली हो जाती हैं यानि सारा डाटा डिलीट हो जाता हैं और हमे वह सॉफ्टवेर फिर से चलाना होता है |
तो दोस्तों आपको हमारी आज की यह पोस्ट “हार्डडिस्क क्या हैं, इसका क्या कार्य हैं?” कैसी लगी हमें जरुर बताएं कमेंट के माध्यम से ताकिm और बेहतर जानकारी आपको उपलब्ध करा सकें |आप इस पोस्ट को आपने दोस्तों में भी शेयर कर सकते हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को हिन्दी में कंप्यूटर की जानकारी मिल सके| धन्यवाद !
No comments:
Post a Comment